सिरसा (सी एम ग्रोवर पेन्यू) विधानसभा क्षेत्र सिरसा से निर्वाचित युवा कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया 90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा से एकमात्र ऐसे विधायक हैं,जो न सिर्फ हरियाणा में ही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्य पंजाब, राजस्थान और दिल्ली के राजसी दिग्गजों में चर्चित हैं। “जोर का झटका धीरे से” देने वाले इस विधायक से लापरवाह तथा भ्रष्ट तंत्र काफी भयभीत हैं। विधायक बनते ही आमजन की उम्मीद पर खरा उतरने के लिए प्रयासरत सेतिया आमजन से उनके पास पहुंच कर सीधा संपर्क कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को अवगत करवाते है और तब तक उस समस्या का पीछा नहीं छोड़ते,जब तक समाधान नहीं हो जाता। अफसरशाही और सरकारी तंत्र जिस भाषा को समझते हो,उसी भाषा में समझाने के विशेषज्ञ विधायक सेतिया का इस्तेमाल करते हैं। अपनी कार्यशैली की बदौलत निरंतर सेतिया के निजी वोट बैंक में इजाफा होता नजर आ रहा है। नशे तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाने वाले सेतिया अपनी धुन के पक्के हैं। यह पहले ऐसे विधायक हैं,जो आमजन से आग्रह कर चुके हैं कि उन्हें अपराधियों,नशा तस्करों तथा भ्रष्ट तंत्र की वीडियोग्राफी बनाकर उपलब्ध करवायें, ताकि उनपर कानूनी शिकंजा कसा जा सके। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि ज्यादातर सरकारी विभागों के भ्रष्ट तंत्र की कार्यशैली में बदलाव देखने को मिल रहा है और आमजन के काम भी तेजी से होने लगे हैं। विधायक सेतिया की तर्ज पर कई विधायक भी चलने की सोच रहे हैं, जबकि उनमें हिम्मत और मजबूती आसान नजर नहीं आ रही। आमजन का कहना है कि यदि सभी विधायक गोकुल सेतिया की तरह सक्रिय हो जायें, तो प्रदेश का मानचित्र ही बदल सकता है।
