विधायक रत्नाकर मिश्र ने नटवा रेलवे ब्रिज अंडरपास में जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु किया निरीक्षण

मीरजापुर। नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र ने विंध्यधाम क्षेत्र में भारी बारिश के चलते नटवा रेलवे ब्रिज के नीचे बने अंडरपास में हो रहे जल जमाव की समस्या को गंभीरता से लिया है। शुक्रवार को उन्होंने जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के साथ स्थल का निरीक्षण किया और स्थायी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पंडित रत्नाकर मिश्र ने अधिशासी अधिकारी से भी विस्तार से चर्चा की और समस्या के समाधान हेतु आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि यह कदम नगरवासियों के लिए आवागमन को सुगम और सुरक्षित बनाने में सहायक होगा।

पिछले कार्यों पर एक नज़र:

शास्त्री सेतु पर लगातार हो रहे ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए पंडित रत्नाकर मिश्र ने सर्विस रोड निर्माण की योजना तैयार कराई है।

जान्हवी तिराहे पर यातायात की समस्या को कम करने के लिए भी उन्होंने जिलाधिकारी के साथ संयुक्त निरीक्षण किया था।

इसके अलावा, विंध्याचल धाम में स्वच्छता और सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए भी विधायक द्वारा लगातार निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

नगरवासियों को उम्मीद है कि पंडित रत्नाकर मिश्र के यह प्रयास जल्द ही शहर की कई वर्षों पुरानी समस्याओं का स्थायी समाधान लेकर आएंगे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.