शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन से शुरू होगा मिशन शक्ति 5.0, मुख्यमंत्री योगी ने दिए सख्त निर्देश

लखनऊ। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन, 22 सितंबर से प्रदेशव्यापी “मिशन शक्ति 5.0” की शुरुआत होगी। यह विशेष अभियान चरणबद्ध रूप से पूरे एक माह तक चलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी संबंधित विभागों को इस मिशन के लिए पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से 21 सितंबर की सायंकाल महिला पुलिसकार्मिकों द्वारा हर जनपद में एक बाइक रैली निकाली जाएगी। इस रैली का मकसद समाज में सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश देना है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि 22 सितंबर से सार्वजनिक स्थलों, बालिका विद्यालयों और संवेदनशील इलाकों में एंटी रोमियो स्क्वॉड सक्रिय रहें। शोहदों को चिह्नित करते हुए उनके खिलाफ सख्त और प्रभावी कार्रवाई की जाए।

मिशन शक्ति 5.0 का मुख्य लक्ष्य है—महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देना। सरकार चाहती है कि यह अभियान सिर्फ औपचारिक न होकर वास्तविक बदलाव लाए और समाज को महिलाओं के प्रति सकारात्मक संदेश मिले

Leave A Reply

Your email address will not be published.