मीरजापुर: अधिवर्षता पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए 14 पुलिस कर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दी विदाई

— विदाई समारोह में पुष्पमालाएं, मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र भेंट कर जताया सम्मान

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

मीरजापुर। आज दिनांक 31 जुलाई 2025 को पुलिस लाइन, मीरजापुर स्थित सभागार कक्ष में एक गरिमामयी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा द्वारा पुलिस विभाग में दीर्घकालीन सेवा के उपरांत अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे कुल 14 पुलिस कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गई।

विदाई प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों में निम्न अधिकारी व कर्मचारी सम्मिलित रहे:

उप निरीक्षक ना0पु0 योगेन्द्र नाथ यादव

उप निरीक्षक ना0पु0 जय शंकर राय

उप निरीक्षक ना0पु0 योगेन्द्र प्रताप सिंह

उप निरीक्षक ना0पु0 राजपति

उप निरीक्षक ना0पु0 रमाशंकर यादव

उप निरीक्षक ना0पु0 अरुण कुमार पाठक

उप निरीक्षक ना0पु0 चन्द्रभूषण शर्मा

उप निरीक्षक ना0पु0 फुलचन्द्र यादव

उप निरीक्षक लेखा – मो0 सईद

उप निरीक्षक ना0पु0 महफूज अहमद

मुख्य आरक्षी चालक – शब्बू खां (ऐच्छिक)

मुख्य आरक्षी स0पु0 इन्द्रकुमार सिंह (ऐच्छिक)

मुख्य आरक्षी ना0पु0 शिव सिंह यादव (ऐच्छिक)

फायरमैन – राजदेव पाण्डेय

विदाई समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को पुष्पमाला पहनाकर, अंग वस्त्र, छाता, मोमेंटो तथा प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त साथियों को भावुक विदाई दी और उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानजनक जीवन की शुभकामनाएं दीं।

एसएसपी सोमेन बर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि, “सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी-कर्मचारियों ने अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए विभाग को गौरव प्रदान किया है। उनके अनुभव और समर्पण हमेशा स्मरणीय रहेंगे।”

समारोह में पुलिस विभाग के कई अधिकारी, कर्मचारी व सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन भी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.