मिर्जापुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता: अंतर्जनपदीय गौ-चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, चोरी की गाय व नगदी बरामद
रिपोर्ट- मंजय वर्मा
मिर्जापुर। थाना कोतवाली कटरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी की गई एक राशि गाय और गाय बिक्री से संबंधित ₹820 नगद बरामद किए हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा के निर्देशन में की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 06 मार्च 2025 को वादी आदित्य कुमार जायसवाल निवासी गणेशगंज, मिर्जापुर ने थाना कोतवाली कटरा में तहरीर दी थी कि उनकी एक पालतू गाय तथा उनके परिचित पप्पू यादव की गाय अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है। इस संबंध में थाना कोतवाली कटरा में एफआईआर संख्या 53/2025 अंतर्गत धारा 303(2), 317(2) बीएनएस दर्ज की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीम गठित कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में आज दिनांक 17 अप्रैल को थाना कोतवाली कटरा पुलिस ने मंडी समिति गेट के पास से दो अभियुक्त विजय यादव (निवासी कठारी, थाना औराई, जनपद भदोही) तथा अंशु यादव (निवासी करेरुआ, थाना चील्ह, मिर्जापुर) को एक राशि चोरी की गई गाय के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी की कड़ी में तीसरे अभियुक्त सुबाष यादव (निवासी घाटमपुर, थाना औराई, जनपद भदोही) को पीएसी बाउंड्री के पास से पकड़ा गया, जिसके पास से ₹820 नगद बरामद हुए। पूछताछ में उसने बताया कि यह राशि एक गाय की बिक्री से प्राप्त धनराशि का हिस्सा है।
पूछताछ में खुलासा:
गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने फरवरी माह में गणेशगंज क्षेत्र से दो गायों की चोरी की थी। उनमें से एक गाय को ₹3500 में एक बाहरी व्यापारी को बेच दिया और उस धनराशि को आपस में बांट लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
विजय यादव पुत्र राम मिलन यादव, निवासी कठारी, थाना औराई, जनपद भदोही (उम्र: 20 वर्ष)
अंशु यादव पुत्र राजेश यादव, निवासी करेरुआ, थाना चील्ह, मिर्जापुर (उम्र: 18 वर्ष)
सुबाष यादव पुत्र बसन्तु यादव, निवासी घाटमपुर, थाना औराई, जनपद भदोही (उम्र: 32 वर्ष)
बरामदगी विवरण:
एक राशि चोरी की गई गाय
₹820 नगद (गाय बिक्री से संबंधित)
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:
उप निरीक्षक संजय सिंह, चौकी प्रभारी लालडिग्गी
मुख्य आरक्षी: मनोज कुमार यादव, रामअवध, रामानंद
पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए तीनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। थाना कोतवाली कटरा पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में गौ-चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा तथा आमजन में सुरक्षा का भाव और अधिक मजबूत होगा।
