मोदीनगर में स्कूलों पर सख्ती, किताब-यूनिफॉर्म बिक्री पर शिक्षा विभाग का नोटिस

मोदीनगर में शिक्षा विभाग ने पब्लिक स्कूलों की मनमानी पर कार्रवाई शुरू कर दी है। स्कूल परिसर और निर्धारित दुकानों से किताबें व यूनिफॉर्म बेचने की शिकायतों पर खंड शिक्षा अधिकारी महिमा ने 12 स्कूलों को नोटिस जारी किया है। सूची में दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, डॉ. केएन मोदी ग्लोबल, टीआरएम पब्लिक स्कूल, सपना इंटरनेशनल और अन्य प्रतिष्ठित स्कूल शामिल हैं। विभाग के अनुसार, अभिभावकों पर तय दुकानों से ही सामान खरीदने का दबाव बनाया जा रहा था। अधिकारी ने कहा कि यह पूरी तरह नियमों के विरुद्ध है और शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता के खिलाफ है। सभी स्कूलों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.