- रिपोर्ट: मंजय वर्मा
Mirzapur: कटरा कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान घेराबंदी कर दो शातिर चेन स्नैचरों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सद्दाम उर्फ लखेन्दर के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी फिरोज आलम को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो .315 बोर के तमंचे, तीन जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। इसके अलावा छीनी गई पीली धातु की चेन और वारदात में इस्तेमाल की गई TVS Raider बाइक भी पुलिस के हाथ लगी है।
पूछताछ में पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने 1 सितंबर को नटवा तिराहे पर एक बुजुर्ग महिला से चेन छीनने की वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की है।
मुठभेड़ में घायल सद्दाम उर्फ लखेन्दर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
