Mirzapur तमंचा व कारतूस लहराने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

  • अंकित मिश्रा

मीरजापुर। जिले के हलिया थाना क्षेत्र के कुसियरा गांव से उत्सव उद्यान शादी घर पर पहुंच कर एक व्यक्ति को तमंचा लहराने की मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। थाना क्षेत्र के देवरी गांव निवासी इंद्रजीत पटेल उर्फ अमन उर्फ लल्लू कुसियरा गांव स्थित उत्सव उद्यान शादी घर पर पहुंच कर तमंचा लहरा रहा था कि मुखबिर की सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज मतवार कन्हैया राय, कांस्टेबल राम मनोज ,दिनेश भारती ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया उसके पास से एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। जिसे आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को तमंचा व एक जिंदा कार्तूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.