मिर्जापुर को मिली बड़ी सौगात: भरुहना से मेडिकल कॉलेज मार्ग के चौड़ीकरण को मिली मंजूरी

नगर विधायक की मांग पर जनपद मिर्जापुर को मिला विकास का नया उपहार

  • रिपोर्ट: रवि यादव

मिर्जापुर। नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र की पहल पर मिर्जापुर को गुरुवार को एक बड़ी विकासात्मक सौगात मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरुहना सरदार पटेल चौराहा से मेडिकल कॉलेज मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 15 करोड़ 57 लाख 98 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।

यह महत्वपूर्ण परियोजना क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसके पूरा होने से आवागमन अधिक सुगम होगा। मेडिकल कॉलेज जाने वाले मरीजों, छात्रों व आम नागरिकों को अब जाम और संकरे रास्तों की परेशानी से राहत मिलेगी। साथ ही यह मार्ग शहर के आर्थिक, शैक्षिक एवं स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती प्रदान करेगा।

नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय जनपद की तरक्की की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने आशा जताई कि कार्य जल्द शुरू होगा और जनता को शीघ्र इसका लाभ मिलेगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.