Mirzapur Elderly Woman Murder: निअदरा देवी पाल हत्याकांड में भीम सेना ने लिया संज्ञान, पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय का दिलाया भरोसा

  •  रिपोर्ट: मंजय वर्मा

Mirzapur Elderly Woman Murder: मीरजापुर जनपद के थाना जिगना क्षेत्र के खैरा गांव में गुरुवार देर रात 70 वर्षीय वृद्ध महिला निअदरा देवी पाल की गांव के ही अंकित दुबे द्वारा लाठियों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।

घटना की जानकारी मिलते ही डॉ. भीमराव सामाजिक सेवा समिति “भीम सेना” के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट भीमराव गौतम ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक जिगना एवं उपजिलाधिकारी सदर, मीरजापुर से फोन पर वार्ता कर घटना की जानकारी ली और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए कठोर कार्रवाई की मांग की।

इसके बाद भीम सेना का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार के घर पहुंचा और परिजनों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने वीडियो कॉल के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट भीमराव गौतम की पीड़ित परिवार से बात कराई।

एडवोकेट भीमराव गौतम ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

वहीं मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी सदर, मीरजापुर ने पीड़ित परिवार को भूमि पट्टा आदि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

भीम सेना ने कहा – “हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। हर पीड़ित को न्याय और हर शोषित को सम्मान दिलाना हमारा लक्ष्य है।”

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.