- रिपोर्ट: मंजय वर्मा
Mirzapur: थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 29.08.2026 को वादी नारद बिन्द पुत्र स्व0 जतन बिन्द निवासी हसनपुर कम्हरिया थाना बबुरी जनपद चन्दौली द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी की पुत्री को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने एवं हत्या के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0-179/2026 धारा 80(2),85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए महिला सम्बन्धित अपराध में त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना प्रभारी अहरौरा को निर्देश दिये गये।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अहरौरा पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 01.09.2026 को उप निरीक्षक संजय सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर नामजद 03 नफर अभियुक्त/अभियुक्ता 1. कैलाश बिन्द पुत्र विपत राम (ससुर), 2. अजय कुमार बिन्द पुत्र कैलाश बिन्द (पति) व 3. रामपति देवी पत्नी कैलाश बिन्द निवासीगण डकही थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया।
