मिर्जापुर: ऑर्केस्ट्रा कलाकार का नहर में मिला शव, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर लगाया जाम

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

मिर्जापुर, 24 अप्रैल। लालगंज क्षेत्र में एक ऑर्केस्ट्रा कलाकार का शव नहर में मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए लालगंज-दुबार मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। घंटों आवागमन बाधित रहा।

क्या है मामला
लालगंज थाना क्षेत्र के जयकर कला गांव निवासी एक ऑर्केस्ट्रा कलाकार का शव बुधवार को नहर में मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की और हत्या का आरोप लगाया। आक्रोशित परिजनों ने लालगंज-दुबार मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।

SO का बयान
मौके पर पहुंचे लालगंज एसओ ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि एसओ ने परिजनों को हड़काते हुए कहा, “मैं आपके साथ हूं, लेकिन गलत करोगे तो कई थानों की फोर्स बुलाकर टांग लेगी।” एसओ के इस बयान से परिजनों का आक्रोश और बढ़ गया।

पुलिस का पक्ष
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल जांच जारी है।

परिजनों की मांग
परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना है कि कलाकार की हत्या कर शव नहर में फेंका गया है। पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है।

जाम की सूचना पर सीओ समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.