मिर्ज़ापुर: 25 टीबी रोगियों को स्वास्थ्य वर्धक पोषण पोटली भेंट कर लिया गया गोद

*द हंस फाउंडेशन ट्रस्ट की अनूठी पहल

मिर्ज़ापुर। टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जनपद मिर्जापुर में अहम भूमिका निभा रही द हंस फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा जिले के विभिन्न ब्लाकों के मरीजों को पोषण पोटली भेंट करते हुए गोद लेने का सराहनी कार्य लगातार जारी रखा गया है।
उक्त क्रम अंतर्गत द हंस फाऊंडेशन मिर्जापुर द्वारा पड़री प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार कक्ष में 24 अप्रैल 2025 को क्षेत्र के 25 टीबी रोगियों को स्वास्थ्य वर्धक पोषण पोटली भेंट कर गोद लेने का कार्य पुनः किया गया। कार्यक्रम के दौरान पीएचसी प्रभारी डॉ आनंद कुमार द्वारा सर्वप्रथम द हंस फाउंडेशन के उपरोक्त मानवीय कर्तव्यों की सराहना करते हुए आए मरीजों को नियमित दवा सेवन करने व अपने खानपान पर विशेष ध्यान रखनें के साथ-साथ मास्क, गमछा, रुमाल आदि लगाने का उचित सुझाव दिया। कहा कि इस रोग से अब घबराने या विचलित होने की आवश्यकता नहीं है, बस दवा सेवन में गैप नहीं होना चाहिए।
वहीं क्षय विभाग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव द्वारा लोगों को टीबी के समस्त लक्षणों से परिचित कराते हुए बताया कि टीबी रोगियों के लिए सरकार द्वारा सभी सुविधाएं नि:शुल्क प्रदान की जाती है, साथ ही साथ क्षय रोगियों को पोषण योजना के तहत सरकार द्वारा ₹1000 प्रतिमाह खान-पान हेतु दिया भी जाता है, जो मरीज के पूरे इलाज अवधि तक दिया जाता है।
यादव द्वारा मरीजों से नि: क्षय मित्र एवं टीबी चैंपियन बनकर मानवीय कर्तव्य भी करने का प्रस्ताव रखा गया जिससे कि देश हित में प्रधानमंत्री द्वारा 2025 तक टीबी मुक्त भारत के सपने को साकार स्थिति में होता देखा जा सके। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के डाक्टर भरत यादव,अरुण कुमार, मनभावन, प्रगति पटेल, पारुल मौर्या चंचल सिंह आदि मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.