मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

ऐलनाबाद ,सिरसा, (एम पी भार्गव): निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (विधानसभा क्षेत्र संख्या 45) एवं उपमंडल अधिकारी (ना.) राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को उनके कार्यालय कक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक जुलाई को क्वालिफाइंग तिथि मानते हुए मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई।

उपमंडल अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि बैठक के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति प्रक्रिया एवं उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए राजनीतिक दलों से सहयोग का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का सही होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए आवश्यक है।

उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों से तरुण, प्रेम राठी, ओमप्रकाश, नितिन टांडी, हंसराज, सुकेश अरोड़ा व निर्वाचन कार्यालय की ओर से कानूनगो रीना, संजीव कुमार, लवनिश शर्मा व विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.