महाकुंभ में मीडिया कर्मियों को बिना रोक-टोक कवरेज की अनुमति, मेलाधिकारी का आदेश

मीडिया की शिकायत के बाद लिया गया फैसला

महाकुंभ : प्रयागराज महाकुंभ में मीडिया कर्मियों की शिकायत के बाद मेलाधिकारी महाकुंभ, आईएएस विजय किरण आनंद ने सभी चेक पोस्टों को आदेश दिया है कि जिन मीडिया कर्मियों के पास मेले का पास है, उन्हें बिना किसी कारण के रोका न जाए। इसके साथ ही, उन्हें मेले से जुड़ी पूरी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए।

मीडिया कैंप का जायज़ा लेते हुए आदेश जारी
मेलाधिकारी ने मीडिया कैंप का जायज़ा लेते हुए मीडिया कर्मियों के कवरेज पास को लेकर स्पष्ट संदेश जारी किया। उन्होंने सुनिश्चित किया कि किसी भी मीडिया कर्मी को कवरेज में किसी प्रकार की परेशानी न हो, और वे पूरी स्वतंत्रता से अपना कार्य कर सकें।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.