रामपुर: मानस सत्संग मंडल की बैठक श्रीराम शोभायात्रा के भव्य आयोजन हेतु माला रोड स्थित शगुन मंडप पर पर बैठक संपन्न हुई।
मानस सत्संग मंडल के तत्वधान में दिनांक 6 अप्रैल 2025 दिन रविवार को अनन्य ब्रम्हांडनायक रघुकुल शिरोमणि भगवान श्री रामचंद्र के प्रकट उत्सव पर श्रीराम शोभायात्रा के शुभ अवसर पर व्रत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रामलीला मैदान को कोसी मंदिर मार्ग से अपराहन 3:00 बजे प्रारंभ होगी तथा विसर्जन आदर्श रामलीला मैदान , सिविल लाइंस पर होगा। उसी दिन आदर्श रामलीला मैदान पर 7:30 बजे से रूप सजा प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम, रंग बिरंगी आतिशबाजी कार्यक्रम रहेगा।
हिंदू नव वर्ष प्रतिपदा विक्रम संवत 2082 नवोत्सव के शुभ अवसर पर दिनांक 29 मार्च 2025 दिन शनिवार सायं 8:00 बजे से प्रभु इच्छा तक आदर्श रामलीला मैदान परिसर,सिविल लाइंस, रामपुर में भजन संध्या में प्रस्तुति एवं स्वर — सुप्रसिद्ध भजन गायक अमन सांवरिया (उत्तराखंड) के सुरीले स्वर में भजनों व संगीत का धमाल करेंगे।
भजन संध्या संयोजक का दायित्व अध्यक्ष महेश जुनेजा को सौंपा गया।
बैठक में संस्था के ऊर्जावान सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई ।
बैठक में संरक्षक सुभाष नंदा भैय्या जी,संरक्षक धनंजय पाठक, संरक्षक,बृजेश गुप्ता, जुगेश अरोड़ा कुक्कू, अनिल वशिष्ठ, वीरेंद्र गर्ग, राजीव मांगलिक, राजीव सिंघल, मनोज गर्ग, भजन संध्या के सह संयोजक का दायित्व आर के जैन,गोविंद पांडे, अमित मलिक, अनुज सक्सेना,सत्येंद्र भटनागर, ज्ञान गुप्ता को सौंपा गया। बैठक में अनूप अग्रवाल, हरिओम गुप्ता, मनोज अग्रवाल , सुमित अग्रवाल, अजीत यादव, रामधुन पाल, अनिल चौरसिया, रविंद्र गुप्ता नीटू, सोनी ताऊ, राकेश सिंघल, डॉ अजय अग्रवाल, शिवांग पाठक, सचिन अग्रवाल, महेश वरनवाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश जुनेजा ने की संचालन महामंत्री भूप सिंह यादव ने किया।
मैं शाहबाज़ खान पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में खबरें जंक्शन चैनल में रामपुर ब्यूरो के रूप में कार्यरत हूं। पत्रकारिता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और निर्भीक कार्यशैली ने मुझे इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा सुगरा चिल्ड्रन एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) में नर्सरी से कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुंदर लाल इंटर कॉलेज, रामपुर से प्राप्त की। वर्ष 2014 में हाईस्कूल तथा 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत मैंने भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीव विज्ञान (Biology) विषयों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
मैं वर्ष 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं। अपने करियर के दौरान समाचार प्लस, समाचार टुडे, इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थान में भी कार्य कर चुका हूं। मुझे राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, अपराध, विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है।
मैं हर प्रकार की खबर को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करता हूं। मेरी कोशिश हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने की रही है। इसी कार्यशैली के कारण मेरे संस्थान ने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है।
वर्ष 2013 से अब तक हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड कवरेज के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मुझे जिला प्रशासन द्वारा कई प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण मुझे कई बार कानूनी चुनौतियों और मुकदमों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन किया।
वर्तमान में वर्ष 2024 से ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी मेरी सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले 13 वर्षों में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा मुझे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं।
मेरा उद्देश्य सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को बुलंद करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना है।
