लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 8 PCS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। प्रदेश में सुशासन और प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रखने के उद्देश्य से किए गए इन तबादलों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जारी आदेश के अनुसार—
PCS हरि प्रताप सिंह, SDM इटावा को SDM यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया है।
PCS अरविंद कुमार मिश्रा को SDM नोएडा अथॉरिटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
PCS विशाल सारस्वत (ट्रेनी) को ट्रेनी SDM अम्बेडकर नगर बनाया गया है।
PCS स्वाति शुक्ला को राजस्व परिषद से उपनिदेशक, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग भेजा गया है।
PCS प्रतीत त्रिपाठी को राजस्व परिषद से SDM रामपुर नियुक्त किया गया है।
PCS संतोष कुमार ओझा का राजस्व परिषद से SDM मिर्जापुर के रूप में तबादला किया गया है।
PCS विवेक राजपूत को राजस्व परिषद से SDM रायबरेली बनाया गया है।
PCS प्रियंका को ADM (J), गौतमबुद्ध नगर नियुक्त किया गया है।
राज्य सरकार द्वारा जारी यह फेरबदल प्रशासनिक व्यवस्था में तेजी और पारदर्शिता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
