यूपी में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 27 आईपीएस अधिकारियों के तबादले; सोमेंद्र मीणा बने रामपुर के नए एसपी

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खान, रामपुर

रामपुर। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा निर्णय लेते हुए 27 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस व्यापक फेरबदल में कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों को इधर-उधर किया गया है, जिससे पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहराइच और रामपुर के पुलिस अधीक्षकों को पीएसी में भेजा गया है। वहीं दीक्षा शर्मा का हमीरपुर से लखनऊ तबादला किया गया है। इसके अलावा कई अन्य अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।

इस फेरबदल के तहत सोमेंद्र मीणा को रामपुर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। उनके आने से जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की उम्मीद जताई जा रही है।

सरकार के इस निर्णय को कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और प्रशासनिक तंत्र को अधिक प्रभावी एवं चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.