सिरसा में जुआरियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.29 लाख रुपये बरामद, 29 गिरफ्तार

सिरसा/ऐलनाबाद,  मार्च (एम.पी. भार्गव)। जिला पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पीर बस्ती क्षेत्र में एक मकान पर दबिश देकर मकान मालिक सहित 29 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 6 लाख 29 हजार 700 रुपये की नकदी और ताश के पत्ते भी बरामद किए हैं।

जानकारी देते हुए दीपक सहारण ने बताया कि शहर थाना पुलिस टीम बीती रात गश्त के दौरान रानियां गेट क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि पीर बस्ती निवासी जॉनी अपने घर में बड़ी संख्या में लोगों को इकट्ठा कर जुआ खिलवा रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित मकान पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान मकान के अंदर जुआ खेल रहे 29 लोगों को रंगे हाथों काबू किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 6.29 लाख रुपये की नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत थाना शहर सिरसा में मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

एसपी ने कहा कि जिले में गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कहीं जुआ, सट्टा या अन्य अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हों तो बिना डर के पुलिस को सूचना दें, ताकि ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर कानून व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.