पाकिस्तान में बड़ा हमला: बंदूकधारियों ने बसों पर बोला धावा, 23 से ज्यादा हिंदू यात्रियों को गोलियों से भूना

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सोमवार को एक भयानक घटना में बंदूकधारियों ने बसों को निशाना बनाया और 23 से ज्यादा हिंदू (पंजाबी) यात्रियों को गोलियों से भून डाला।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हथियारों से लैस हमलावरों ने यात्रियों को बसों से उतारकर उनकी पहचान पूछी, फिर 23 से ज्यादा हिंदू यात्रियों की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी।

यह घटना बलूचिस्तान के मूसाखेल जिले में हुई, जहां सुरक्षा की स्थिति पहले से ही गंभीर है। इस हमले ने क्षेत्र में तनाव और भय का माहौल पैदा कर दिया है। घटना के बाद से सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.