मोदीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वाहन चोर गिरोह के 4 शातिर गिरफ्तार, चोरी की बाइक और स्कूटी बरामद

  • रिपोर्ट: जितेंद्र ठाकुर

गाजियाबाद के मोदीनगर थाना पुलिस को वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुनाल, चेतन उर्फ तुषार, नितिन कुमार और हर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से मेरठ जनपद से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे मौका देखकर वाहन चोरी करते थे। आरोपियों ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले मेरठ मेडिकल कॉलेज क्षेत्र से एक स्कूटी चोरी की थी और पुलिस से बचने के लिए उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगा दी थी। इसी स्कूटी का इस्तेमाल करते हुए कुछ दिन पहले मेरठ के नौचंदी मेले से एक मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर चोरी की गई थी।

बरामद वाहनों के संबंध में मेरठ के विभिन्न थानों में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। मोदीनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब इनके अ

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.