उत्तर प्रदेश के जौनपुर में हुए पत्रकार आशुतोष हत्याकांड का मुख्य आरोपी भिवंडी से गिरफ्तार

यूपी के जौनपुर जिले के पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव हत्याकांड के आरोपी साजिशकर्ता को पुलिस ने भिवंडी से गिरफ्तार किया है । सीओ शाहगंज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को भिवंडी से गिरफ्तार कर ठाणे में रखा गया है ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जौनपुर लाने की कार्रवाई की जा रही है।

सीओ ने बताया कि आशुतोष की हत्या के खुलासे के लिए कई टीमें लगाई गई है , जिसमे पूछताछ और जांच में सबरहद गांव के निवासी जमीरउद्दीन कुरैशी नाम प्रकाश में आने के बाद एक टीम मुंबई भेजा गया था जहां पर महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर लिया गया हैं। गिरफ्तार आरोपी के ऊपर 16 मुकदमे दर्ज हैं तथा कुख्यात गौ तस्कर हैं।

 

थाना शाहगंज अंतर्गत हुई पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या की घटना के मुख्य अभियुक्त व साजिश कर्ता जमीरउद्दीन कुरैशी को जौनपुर पुलिस ने मुम्बई के भिवंडी इलाके से किया गिरफ्तार, उसको मुम्बई से जौनपुर लाने की कार्यवाही की जा रही है।- अजित सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी शाहगंज

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.