भाजपा की पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष विभा पांडेय का महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष ने किया भव्य स्वागत

प्राची सिंह।
रानीगंज तहसील की भाजपा की पूर्व मंडल अध्यक्ष विभा पांडेय से महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष वंदना त्रिपाठी ने उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान विभा पांडे को महिला मोर्चा अध्यक्ष ने शाल और मिठाई देकर सम्मानित किया।
बता दें कि इस दौरान एडवोकेट कमलेश पांडेय, फ़िल्म प्रोड्यूसर बृजेश पांडेय, करण पांडेय संजय पांडेय, माया त्रिपाठी और भाजपा के कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। दोनों महिला नेताओं ने भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी में क्षेत्र के कई मुद्दों पर गम्भीर चर्चा हुई। साथ ही साथ भाजपा को और सशक्त बनाने की दिशा में भी अहम निर्णय लिए।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.