ऐलनाबाद, 26 जुलाई (एम पी भार्गव): माहेश्वरी महिला मंडल ऐलनाबाद द्वारा स्थानीय हनुमानगढ़ रोड स्थित योग साधना मंदिर में वन भोजन का आयोजन किया गया।यह जानकारी देते हुए माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष ममता जाजू ने बताया कि इस कार्यक्रम में समाज की अधिकांश महिलाओं ने सहभागिता की।मंडल के सभी सदस्य अपने अपने घरों से लजीज व्यंजन लाए और सभी ने सामूहिक भोजन किया।इसके अलावा महिलाओं के लिया अनेक खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।इस अवसर पर माहेश्वरी महिला मंडल अध्यक्ष ममता जाजू, कांता पेड़ीवाल,प्रियंका सोमानी, पुष्पा पेड़ीवाल,सरला जाजू,सपना मालानी,मीनाक्षी राठी,पारुल डागा,सोनम जाजू,सारिका डागा, रितु जाजू,पूजा बिहानी,ज्योति जाजू,रेखा करनानी,सुमन सिंगची सहित अधिकांश माहेश्वरी समाज की महिलाएं उपस्थित थी।
