लखनऊ : U.P. के 20 P.P.S. अफसरों के I.P.S. में प्रमोशन की सूची जारी

  • रिपोर्ट: सुकेश पांडेय

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा (P.P.S.) के 20 अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (I.P.S.) में पदोन्नत करने की सूची जारी कर दी है। यह अधिसूचना 13 अगस्त 2025 को भारत के राजपत्र (भाग-I, खंड-II) में प्रकाशनार्थ जारी की गई।

भारतीय पुलिस सेवा (भर्ती) नियमावली, 1954 के नियम 9 एवं भारतीय पुलिस सेवा (पदोन्नति द्वारा नियुक्ति) विनियमावली, 1955 के तहत राष्ट्रपति ने चयन सूची 2024 के अंतर्गत इन अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा में परिवीक्षा पर नियुक्त किया है और उन्हें उत्तर प्रदेश संवर्ग में आवंटित किया है।

प्रमोशन पाने वाले प्रमुख अधिकारियों में अनिल कुमार, संजय कुमार, बृजेश कुमार गौतम, ममता रानी चौधरी, आनंद कुमार, अशोक कुमार, शैलेंद्र कुमार सिंह, अनिल कुमार झा, अतुल कुमार श्रीवास्तव, ओम प्रकाश सिंह, अजीजुल हक, नरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, विनय कुमार सिंह, संजीव कुमार बाजपेयी, निहारिका शर्मा, त्रिगुण बिसेन, सर्वेश कुमार मिश्रा, संजय राय और ओम प्रकाश सिंह का नाम शामिल है।

अधिसूचना के अनुसार, ये सभी अधिकारी भारतीय पुलिस सेवा (परिवीक्षा) नियम, 1954 के तहत एक वर्ष की परिवीक्षा अवधि में रहेंगे और संशोधित नियमों के अनुसार निर्धारित प्रेरण प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.