लखनऊ : नेपाल की संवेदनशील परिस्थितियों पर यूपी में हाई अलर्ट, सीमावर्ती जिलों में कड़ी निगरानी

लखनऊ। नेपाल में बने असामान्य और संवेदनशील हालात को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि नेपाल सीमा से लगे जिलों में 24 घंटे कड़ी निगरानी रखी जाए और सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता किया जाए।

डीजीपी राजीव कृष्ण ने जानकारी दी कि सीमावर्ती जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी की तैनाती की गई है। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को अपने नेतृत्व में गश्त करने और हालात पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

इसके अलावा, नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की मदद के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। सरकार का कहना है कि किसी भी परिस्थिति में सुरक्षा और राहत व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी।

नेपाल सीमा से जुड़े जिलों में अब सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.