उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन की जीत, 452 वोटों से हासिल की बड़ी बढ़त

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया है। उन्हें कुल 452 वोट मिले, जबकि विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 मत हासिल हुए।

इस चुनाव में कुल 767 सांसदों ने वोट डाले, जिनमें से 752 मत वैध और 15 मत अवैध पाए गए। मंगलवार को संसद भवन में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई।

भारत की संसद में कुल 788 सांसद होते हैं, लेकिन इस समय 7 सीटें रिक्त हैं। इस तरह 781 सांसदों को वोट डालना था, जिसमें से 13 सांसद वोटिंग में शामिल नहीं हुए। इनमें बीआरएस के 4, बीजेडी के 7, अकाली दल के 1 और 1 निर्दलीय सांसद शामिल हैं।

एनडीए खेमे से कुल 427 सांसदों ने मतदान किया, जिसमें बहुमत का अंतर साफ तौर पर दिखाई दिया।

राधाकृष्णन की इस जीत को एनडीए के लिए बड़ी राजनीतिक सफलता माना जा रहा है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.