लखनऊ: सीएम योगी का दो दिवसीय गोरखपुर दौरा, कल निकालेंगे एकता पदयात्रा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम गोरखपुर के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। सीएम योगी रात में गोरखनाथ मंदिर में विश्राम करेंगे और अगले दिन यानी रविवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर एकता पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे।

यह एकता पदयात्रा गोरखपुर के शहर विधानसभा क्षेत्र से निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगभग 2 किलोमीटर की दूरी तक स्वयं पदयात्रा करेंगे।

सरदार पटेल की जयंती पर होने वाली यह पदयात्रा राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। मुख्यमंत्री के साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक भी पदयात्रा में शामिल होंगे।

पदयात्रा के बाद मुख्यमंत्री योगी विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठकों में भी शामिल होंगे और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिले की कानून-व्यवस्था तथा विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.