- रिपोर्ट- मंजय वर्मा
लखनऊ, 17 जून — उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले पंचायत चुनावों से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। राज्य सरकार के पंचायती राज विभाग ने सोमवार को नई अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि प्रदेश में अब 504 ग्राम पंचायतें घटा दी गई हैं, जिसके बाद अब कुल 57,695 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराया जाएगा।
विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि अब ग्राम पंचायतों की संख्या में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। अधिसूचना के मुताबिक, ग्राम पंचायतों की संख्या तय होने के बाद चुनाव की तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं।
सरकारी सूत्रों के अनुसार, अप्रैल 2026 में पंचायत चुनाव कराए जाने की योजना है। इस चुनाव में 826 ब्लॉक प्रमुख और 75 जिला पंचायत अध्यक्ष भी चुने जाएंगे।
पंचायती राज विभाग की इस घोषणा के बाद सभी जिलों को नए परिसीमन के अनुसार अपनी तैयारियां शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
