एल एन एस क्लब आफ रामपुर ग्रेटर द्वारा सिविल लाइंस स्थित केसर डाइन रेस्टोरेंट में अवार्ड सेरेमनी कार्यक्रम आयोजित

रामपुर: एल एन एस क्लब आफ रामपुर ग्रेटर द्वारा सिविल लाइंस स्थित केसर डाइन रेस्टोरेंट में अवार्ड सेरेमनी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सर्वप्रथम रीजन चेयरपर्सन आशा भांडा द्वारा ध्वज वंदना कराई गई, इसके बाद राष्ट्रीय गान और गायत्री मंत्र हुआ तब समयबद्धता निकाली गई,जिसमें बीना अग्रवाल विजयी रही, इसके बाद पुरस्कार वितरण शुरू हुआ जिसमें समय से शुल्क जमा करने वाले 43 सदस्यों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, इसके बाद क्लब के चार्टर्ड मेंबर्स नीरू अग्रवाल, रजनी सिंघल, विनीता अग्रवाल,अंशु सिंघल, इंदु अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, मोहिनी पाहवा को सम्मानित किया गया।

जिन लोगों ने निस्वार्थ भाव से सेवा के लिए सहयोग दिया रेनू सक्सेना, सुषमा अग्रवाल, सचिव बबीता गुप्ता ,प्रेसिडेंट निर्मल कौर, कोषाध्यक्ष रजनी सिंघल, मधु गुप्ता, विभा मांगलिक, वीरांगना मांगलिक, ज्योति कश्यप आदि को भी सम्मानित किया गया। नये बने मेंबर राधिका अग्रवाल, राधा गुप्ता, रितिका गुप्ता, अलका चांदीवाला, बीना अग्रवाल ,रानी श्रीवास्तव ,ज्योति सैनी और अंजलि जिंदल को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।एक बच्ची अनुजा की पूरे वर्ष की फीस देने वाले सदस्यों को भी सम्मानित किया गयाऔर देहरादून अवार्ड सेरेमनी में गए लोगों को भी पुरस्कार दिया गया। सुषमा अग्रवाल ,विभा मांगलिक ,गीता अग्रवाल, विनीता अग्रवाल ,राधा गुप्ता आदि ने पदाधिकारियों को बहुत सराहा ,उनके कार्यों के लिए उन्हें अपनी ओर से भेंट दी।

प्रेसिडेंट निर्मल कौर ने सभी का दिल से धन्यवाद किया ।परिवर्तन प्रकृति का नियम है इसके साथ नयी प्रेसिडेंट विभा मांगलिक जी का सभी ने पुरजोर गर्मजोशी से हार पहनाकर स्वागत किया, प्रेसिडेंट निर्मल कौर ने सचिव बबिता गुप्ता कोषाध्यक्ष रजनी सिंघल और रीजन चेयर पर्सन आशा भांडा जी को उपहार दिये और बबिता गुप्ता और रजनी सिंघल ने भी निर्मल कौर को भेंट दे कर विदा किया। जून माह की बर्थडे वाले मेंबर्स बबिता गुप्ता, बबिता सिंघल, गीता अग्रवाल, निर्मल कौर, अलका चांदी वाला और बाला अग्रवाल ने केक काटा और गिफ्ट लिया, तम्बोला खेला, एक मिनट गेम हुआ जिसमे नंदिता गोयल प्रथम, रागिनी द्वितीय और राधिका अग्रवाल तृतीय स्थान पर रही कार्यक्रम का संचालन बबिता गुप्ता ने बहुत व्यवस्थित तरीके से किया अंत मे निर्मल कौर जी ने सभी का आभार व्यक्त किया सभी ने रात्रि भोज का आंनद लिया!

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.