एल्जी ने कोयंबटूर में नई स्टेट-ऑफ-द-आर्ट वैक्यूम पंप असेंबली लाइन का उद्घाटन किया

दिल्ली, जनवरी 2026: दुनिया की अग्रणी एयर कंप्रेसर निर्माता कंपनी एल्जी इक्विपमेंट्स लिमिटेड (बीएसई: 522074 | एनएसई: एल्जीइक्विप) ने अपने कोयंबटूर मुख्यालय में नई वैक्यूम पंप असेंबली लाइन के उद्घाटन की घोषणा की है। यह पहल कंपनी के वैक्यूम सॉल्यूशंस में रणनीतिक विस्तार की दिशा में अहम कदम है और मैन्युफैक्चरिंग एक्सीलेंस, क्वालिटी लीडरशिप और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के प्रति एल्जी की प्रतिबद्धता को मजबूत करती है।

नई असेंबली लाइन एल्जी और डी.वी.पी. वैक्यूम टेक्नोलॉजी, इटली के बीच हुए मल्टी-ईयर टेक्नोलॉजी लाइसेंसिंग एग्रीमेंट पर आधारित है। इसके तहत एल्जी भारत में डीवीपी के प्रोप्रायटरी वैक्यूम प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग, असेंबली, टेस्टिंग और मार्केटिंग करती है। वैक्यूम टेक्नोलॉजी, कंप्रेस्ड एयर का प्राकृतिक विस्तार है और यह पहल एल्जी के इंडस्ट्रियल एयर और वैक्यूम सॉल्यूशंस के फ्यूचर-रेडी पोर्टफोलियो को और मजबूत करती है।

डेमिंग प्राइज़ से सम्मानित एल्जी ने इस नई असेंबली लाइन को टीक्यूएम (टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट) फिलॉसफी के अनुसार डिजाइन किया है, जिससे क्वालिटी और रिलायबिलिटी पर एंड-टू-एंड कंट्रोल मिलता है। कंपनी अब 2-ईयर वारंटी के साथ वैश्विक प्रतिस्पर्धी प्रोडक्ट्स ऑफर कर रही है।

डॉ. जयराम वरदराज, मैनेजिंग डायरेक्टर, एल्जी इक्विपमेंट्स ने कहा, “यह वैक्यूम पंप असेंबली लाइन भारत से ग्लोबली कॉम्पिटिटिव इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस बनाने की एल्जी की यात्रा में महत्वपूर्ण कदम है। वैक्यूम टेक्नोलॉजी हमारे कंप्रेस्ड एयर बिज़नेस का स्वाभाविक विस्तार है और हर नई प्रोडक्शन लाइन में डेमिंग-रिकग्नाइज़्ड टीक्यूएम प्रैक्टिसेस लागू करने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

अनवर जय वरदराज, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर ने कहा, “ग्लोबल वैक्यूम पंप मार्केट लगातार बढ़ रहा है, खासकर मैन्युफैक्चरिंग, पैकेजिंग, फार्मास्यूटिकल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रोसेस इंडस्ट्रीज़ में। नई असेंबली लाइन के साथ एल्जी अपनी स्थिति एक विश्वसनीय ग्लोबल मैन्युफैक्चरर के रूप में और मजबूत कर रहा है।”

नई असेंबली लाइन में ऑटोमेटेड, सेंसर-ड्रिवन असेंबली, एंड-ऑफ-लाइन टेस्टिंग, 360-डिग्री स्विवेल असेंबली बेंचेस जैसी बेस्ट-इन-क्लास मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेस शामिल हैं। भारत में लोकल असेंबली से कस्टमर सपोर्ट इकोसिस्टम भी मजबूत हुआ है, जिसमें फास्टर रिस्पॉन्स टाइम, लोकल पार्ट्स उपलब्धता, पैन-इंडिया सर्विस कवरेज और प्रशिक्षित सर्विस इंजीनियर्स के साथ बेहतर आफ्टरमार्केट सपोर्ट शामिल है।

एल्जी ने भारत में ही वैक्यूम पंप की असेंबली शुरू कर ग्राहकों को तेज और भरोसेमंद सर्विस मुहैया कराई है। स्थानीय पार्ट्स उपलब्ध होने से मशीनों का काम बिना रुकावट चलता रहता है, जिससे उद्योगों को लंबे समय तक भरोसे और सुकून का अनुभव होता है।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.