निवाड़ी पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

निवाड़ी। थाना निवाड़ी पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 18 नवंबर 2025 को पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, गर्भपात कराने और धमकी देने का आरोप दर्ज किया गया था। इस मामले में थाना निवाड़ी पर धारा 69, 89, 351(2) और 352 बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया। 14 जनवरी 2026 को थाना निवाड़ी पुलिस टीम ने वांछित आरोपी अदनान पुत्र शमीम, निवासी ग्राम नंगला मूसा, थाना निवाड़ी, जनपद गाजियाबाद, उम्र करीब 21 वर्ष, को ग्राम शेरपुर गेट के पास भट्टे के सामने से गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसकी पीड़िता से दोस्ती थी और उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत संबंध बनाए थे। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना निवाड़ी में उक्त प्रकरण से संबंधित एक अभियोग पहले से पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है। गिरफ्तारी में थाना निवाड़ी पुलिस की टीम शामिल रही।

 

khabre junction

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.