तेरा ही है अगला नंबर’: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सपा प्रवक्ता को दी धमकी, कहा- तीन दिन में सिखाएंगे सबक

सपा प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

बहराइच : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता तारिक खान को जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपी ने उन्हें फोन कर धमकी दी और खुद को कुख्यात माफिया डॉन लॉरेंस बिश्नोई का आदमी बताया। यह धमकी उस समय दी गई जब तारिक खान ने टीवी डिबेट में खुले तौर पर अपनी राय रखी थी।

टीवी डिबेट में बोलने से नाराज था आरोपी
धमकी देने वाले आरोपी ने कहा, “अगला नंबर तेरा ही है”, और तारिक खान को तीन दिन का समय दिया। जब सपा प्रवक्ता ने जवाब में यह कहा कि उन्हें किसी लॉरेंस बिश्नोई का नाम नहीं पता, तो आरोपी ने गालियां देते हुए फोन काट दिया और कहा कि वह उन्हें जल्द ही सिखाएंगे।

पुलिस में शिकायत दर्ज, जांच जारी
तारिक खान ने इस धमकी के बारे में बहराइच पुलिस को सूचना दी और एक शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह एक गंभीर मामला है और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इस धमकी से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और समाजवादी पार्टी के नेता मामले की शीघ्र जांच की मांग कर रहे हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.