लखीसराय के डीएम मिथिलेश मिश्र बने किसान,खेत में पके फसल को काटा

लखीसराय (सरफराज आलम)कृषि वर्ष 2025-26 के खरीफ मौसम अंतर्गत धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण लखीसराय के डीएम मिथिलेश मिश्र द्वारा प्रखंड रामगढ़ चौक के ओरे ग्राम में किया गया। यह महत्वपूर्ण निरीक्षण किसान अनिल शर्मा के खेत,खेसरा संख्या 1172 पर संपन्न हुआ, जहां कृषि उत्पादन के सटीक मूल्यांकन हेतु कटनी प्रयोग संचालित किया गया।

इस प्रयोग का कार्यान्वयन किसान सलाहकार अशोक कुमार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप 50 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में किया गया।कटनी उपरांत प्राप्त धान का कुल वजन 31.780 किलोग्राम दर्ज किया गया। यह आंकड़ा आगामी उपज अनुमान के वैज्ञानिक विश्लेषण में उपयोगी सिद्ध होगा। प्रशासन का उद्देश्य किसानों की वास्तविक उत्पादकता का सही आकलन कर कृषि नीतियों एवं योजनाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं लाभकारी बनाना है। फसल कटनी प्रयोग से प्राप्त आंकड़े न्यूनतम समर्थन मूल्य, फसल क्षति मुआवजा, बीमा दावों तथा अन्य कृषि आधारित योजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।डीएम मिथिलेश मिश्र ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि कटनी प्रयोग के प्रत्येक चरण में पूर्ण पारदर्शिता एवं वैज्ञानिक पद्धति का पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा ओकि किसानों की आय वृद्धि एवं कृषि प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के लिए सटीक आंकड़ों का संकलन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने किसानों से संवाद करते हुए उन्हें उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने, मृदा स्वास्थ्य कार्ड का उपयोग करने तथा विभागीय योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की सलाह दी।
इस अवसर पर जिला सांख्यिकीई पदाधिकारी राम विनोद प्रसाद यादव, जिला कृषि पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी रामगढ़ चौक, अंचल अधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, अवर सांख्यिकी पदाधिकारी एवं सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।ई कटनी प्रयोग के दौरान स्थानीय किसान, ग्रामीण एवं कृषि कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।जिला प्रशासन ने आशा व्यक्त की कि ऐसे वैज्ञानिक एवं प्रायोगिक प्रयास जिले के किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे तथा कृषि उत्पादन बढ़ाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.