लखीसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई,96 कार्टून में 900 लीटर विदेशी शराब किया बरामद

देवघर से बेगूसराय ले जाई जा रही थी खेप,चालक जमुई निवासी गिरफ्तारशराब को मौसमी फलों के आड़ में छिपाकर लादकर ले जाया जा रहा था तस्करएसपी अजय कुमार ने कहा, शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं जाएगा बख्शा

  • रिपोर्ट: सरफ़राज़ आलम 

लखीसराय! पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देशानुसार जिले में शराब माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़हिया पुलिस को सोमवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। गुप्त सूचना पर की गई त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने बहादुरपुर स्थित पहाड़पुर पेट्रोल पंप के पास एक पिकअप वाहन से 96 कार्टून में भरी करीब 900 लीटर विदेशी शराब बरामद की।शराब को मौसमी फलों के आड़ में छिपाकर लादकर ले जाया जा रहा था।पुलिस सूत्रों के अनुसार यह खेप देवघर से बेगूसराय भेजी जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वाहन को रोका और तलाशी ली तो उसमें फल की टोकरियों के नीचे भारी मात्रा में शराब की बोतलें छिपाकर रखी गई थीं। पुलिस ने मौके से पिकअप चालक रंजय कुमार पिता- सागर यादव जो जमुई जिले के डूमरटोला निवासी है उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त वाहन और बरामद शराब को थाने लाया गया है। गिरफ्तार चालक से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस शराब तस्करी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस अवैध कारोबार की आपूर्ति किन इलाकों में की जानी थी।इधर, शराब बरामदगी की इस बड़ी घटना के बाद पुलिस ने जिले भर में शराब माफियाओं के खिलाफ अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है। एसपी अजय कुमार ने साफ कहा है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.