थाना कोतवाली देहात पुलिस ने नाबालिक को बहला-फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म प्रकरण में बाल अपचारी को लिया हिरासत में

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

मीरजापुर। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में नाबालिक को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बाल अपचारी को हिरासत में ले लिया है। मामला 23 अक्टूबर 2025 का है, जब पीड़िता की मां ने नामजद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी देने और गाली-गलौज सहित विभिन्न धाराओं में कार्रवाई के लिए लिखित तहरीर दी थी।
तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात में मुकदमा संख्या 472/2025 धारा 137(2), 87, 64, 89, 115(2), 352, 351(2) बीएनएस, 3/4 पाक्सो एक्ट तथा 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक को त्वरित कार्रवाई कर आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। निर्देशों का अनुपालन करते हुए 19 नवंबर 2025 को उपनिरीक्षक सुरेश सिंह व पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी बाल अपचारी को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय/बाल सुधार गृह भेज दिया।
कानून-व्यवस्था के तहत 14 व्यक्तियों पर कार्रवाई
जनपद में शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के क्रम में पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170/126/135 के तहत कुल 14 व्यक्तियों का चालान किया। थानावार विवरण निम्नानुसार है—

थाना कोतवाली कटरा – 02

थाना कछवां – 02

थाना लालगंज – 02

थाना संतनगर – 01

थाना अहरौरा – 07

मीरजापुर पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई कानून-व्यवस्था कायम रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.