Karwa Chauth Moon Rising Time 2025: दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, पटना… आपके शहर में कब दिखेगा करवाचौथ का चांद?
नई दिल्ली। हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाने वाला करवा चौथ व्रत इस साल 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को रखा जाएगा। यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए अत्यंत शुभ और कठिन माना जाता है। महिलाएं पूरे दिन निर्जला उपवास रखकर अपने पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं।
रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य देकर ही व्रत का समापन किया जाता है। दिनभर उपवास रखने के बाद सभी महिलाएं चांद के दर्शन का बेसब्री से इंतजार करती हैं।
करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय
वैदिक पंचांग के अनुसार इस वर्ष चंद्रोदय रात 8 बजकर 13 मिनट पर होगा। हालांकि, भारत के विभिन्न शहरों में चंद्रमा निकलने के समय में कुछ मिनटों का अंतर रहेगा।
करवा चौथ पर शहर के अनुसार चांद निकलने का समय
दिल्ली: रात 8 बजकर 13 मिनट
नोएडा: रात 8 बजकर 13 मिनट
मुंबई: रात 8 बजकर 55 मिनट
शिमला: रात 8 बजकर 06 मिनट
कोलकाता: रात 7 बजकर 41 मिनट
चंडीगढ़: रात 8 बजकर 08 मिनट
पंजाब: रात 8 बजकर 10 मिनट
अहमदाबाद: रात 8 बजकर 47 मिनट
भोपाल: रात 8 बजकर 26 मिनट
हरिद्वार: रात 8 बजकर 05 मिनट
इंदौर: रात 8 बजकर 33 मिनट
जम्मू: रात 8 बजकर 11 मिनट
देहरादून: रात 8 बजकर 04 मिनट
लखनऊ: रात 8 बजकर 02 मिनट
चेन्नई: रात 8 बजकर 37 मिनट
जयपुर: रात 8 बजकर 23 मिनट
रायपुर: रात 8 बजकर 01 मिनट
इस दिन महिलाएं शाम को चौथ माता, भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा करती हैं। उसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपने पति के हाथ से जल ग्रहण कर व्रत का पारण करती हैं।
डिस्क्लेमर:
यह जानकारी वैदिक पंचांग और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। स्थान के अनुसार चंद्रोदय का समय कुछ मिनटों का अंतर लिए हो सकता है, अतः स्थानीय पंचांग या ज्योतिषाचार्य से पुष्टि कर लें।
