विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में पहुंचे यूपी डिप्टी सी0एम0

सिकंदराबाद। सिकंदराबाद क्षेत्र के बिलसूरी विकास खण्ड में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार केशव प्रसाद ने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत का प्रत्येक नागरिक विकास करेगा, तब भारत का सम्पूर्ण विकास होगा।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत, गरीबी मुक्त भारत, किसान समृद्धि भारत, महिला सशक्त भारत, युवा रोजगार भारत के जो संकल्प लिए थे वह अब सब पूरे हो रहे हैं। गरीबों, युवाओं, महिलाओं तथा भारत के किसानों को सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब , युवा, महिलाए तथा भारत के किसान सम्पन्न होंगे तब एक विकसित भारत बनेगा। प्रधानमंत्री का संकल्प है कि 2047 तक विकसित भारत बने, इसलिए सम्पूर्ण भारत में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूर्व में महिलाएं गृह कार्य किया करती थीं अब महिलाएं प्रधानमंत्री के सतत प्रयास से अपने घरों की आर्थिक स्थिति सुधार रही हैं । स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्वरोजगार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 10 लाख समूहों का गठन किया जा चुका है, जिसमे 1 करोड़ 20 लाख महिलाएं जुड़ीं हैं| केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों को प्राप्त हो रहा है। लाभार्थियों को लाभ प्राप्त कराने के उद्देश्य से देश में 52 करोड़ लोगों के जनधन खातों को खोला गया। जिसमे 30 लाख करोड़ से अधिक की धनराशि को प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना व प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, शौचालय निर्माण कार्य, किसान सम्मान निधि इत्यादि लाभकारी योजनाओं के लाभार्थियों के सीधे खातें में ट्रांसफर किया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को चूल्हा जलाने में अत्यन्त कठिनाई होती थी प्रधानमंत्री के सतत प्रयास से उज्जवला योजना के अन्तर्गत गैस कनेक्शन निशुल्क वितरण किए गए और दीपावली पर गैस के रुपए सीधे उज्जवला लाभार्थियों के खातों में ट्रान्सफर किए गए और आगे होली के अवसर पर भी उज्जवला लाभार्थियों को गैस नि:शुल्क वितरण की जाएगी।

Karnataka, Hasanpur assembly, three workers died, Three workers died, Hasanpur assembly, Karnataka,उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण अन्न योजना में गरीबों को निशुल्क राशन वितरण किए जा रहा है और आगे 05 वर्ष भी निशुल्क वितरण किया जायेगा।चिकित्सा सुविधा हेतु 60 करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना के अन्तर्गत 05 लाख रुपए का निशुल्क इलाज कराने एव गरीबों को शहरी व ग्रामीण आवास योजना के अन्तर्गत देश में 4 करोड़ 50 लाख तथा प्रदेश में 55 लाख परिवारों को निशुल्क आवास दिए। 33 प्रतिशत आरक्षण देकर महिलाओं को सम्मान किया |
उप मुख्यमंत्री ने ग्राम बिलसूरी में एक स्टेडियम बनाने के निर्देश दिए और कहा कि सरकार द्वारा घरौनी बनाने का कार्य किया जा रहा है, चंद्रमा पर तिरंगा फहराया जा रहा है, कोरोना में स्वदेशी वैक्सीन उपलब्ध कराई गयी, सुरक्षा जवानों की मजबूती से सीमा पर आतंकवाद अन्तिम रूप ले रहा है,।भारत दुनिया में 05 वीं अर्थव्यवस्था के रूप में उभर कर रहा है| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक विकसित भारत बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उपस्थित जनसमूह को विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ भी दिलाई और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया तथा खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। तत्पश्चात उन्होंने समस्त विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन भी किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी श्कुलदीप मीना, विधायक प्रदीप चौधरी विधायक लक्ष्मी राज सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.