मीरापुर में श्री मदभागवत कथा से पहले निकाली गई कलश यात्रा, पूर्व विधायक सोमांश ने किया शुभारंभ

मीरापुर से ऋतु मोहन की रिपोर्ट
कस्बे में श्री मद्भागवत कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। महिला श्रद्धालुओं ने यात्रा में शामिल होकर भक्तिरस का आनंद लिया। पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश ने फीता काटकर कलश यात्रा का शुभारंभ किया।
कस्बे के प्राचीन श्रीमहाकाली मंदिर से कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान 51 महिलाएं कलश लेकर कथा स्थल पहुँची। नागरिकों ने अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। बता दें कि मीरापुर के श्रीराम पब्लिक स्कूल में सोमवार से श्रीरामलीला समिति के तत्वाधान में श्री मदभागवत कथा का आयोजन किया गया है।

जिसमें वृंदावन से पधारे विख्यात कथा वाचक आचार्य बृजेश शास्त्री द्वारा कथा सुनाई जाएगी। कलश यात्रा में व्यवस्था बनाने वालों में दीपक गोयल, रोहित माहेश्वरी, मिन्टू चौधरी, कमल गोयल, संजय शर्मा, स्वदेश रस्तौगी, राजपाल चौधरी, मुनेश शर्मा, बॉबी खत्री, मनीष अग्रवाल, अजय मोहन शर्मा, रमन शर्मा, विवेक वर्मा आदि शामिल रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.