गंगा की धारा में तिरंगे की शान, कछला में भाजपा की भव्य नौका तिरंगा यात्रा

कछला में गंगा की लहरों पर गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, निकली नौका तिरंगा यात्रा

  • बदायूं में तिरंगे का उत्सव, कछला से लेकर गांव-कस्बों तक निकलीं भव्य तिरंगा यात्राएं

Badaun: भाजपा द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार को उझानी ग्रामीण मंडल में कछला पर भव्य नौका तिरंगा यात्रा में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक के साथ यात्रा निकाली। तथा जनपद के विभिन्न मंडलो में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन में प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य एवं जिसमें जनप्रतिनिधि, ब्लॉक प्रमुख, चैयरमैन, पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसी क्रम में उझानी नगर में नगर पालिका उझानी से हनुमानगढ़ी मंदिर, उझानी ग्रामीण मंडल की यात्रा नगर पंचायत कछला से आरती स्थल कछला, बिनावर मंडल की यात्रा ब्यौर चौराहे से घटपुरी चौराहा, जगत मंडल में ब्लॉक परिसर जगत से ग्राम महौरा अंबेडकर पार्क, बसौमा मंडल में पंचायत घर बसौमा से शहीद स्थल वनगवा, दातागंज नगर में दियोरी से सलेमपुर मंदिर तक, समरेर मंडल में ब्लॉक परिसर समरेर से मंदिर नेता झुक्सा तक यात्रा सम्पन्न हुई।

प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा तिरंगा यात्रा के माध्यम से गांव और कस्बों में देशभक्ति का वातावरण बन रहा है। यह अभियान समाज के सभी वर्गों को राष्ट्र की एकता और अखंडता के साथ जोड़ने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुए देश की प्रगति और विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत कर रहा है। उझानी ग्रामीण मंडल में आयोजित कछला में नौका तिरंगा यात्रा इसी राष्ट्रभावना का जीवंत उदाहरण है। गंगा की लहरों के बीच तिरंगे के साथ निकली यह यात्रा जन-जन को देश के प्रति अपने कर्तव्यों और गौरव का स्मरण कराने वाली है।

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा तिरंगा देश के गौरव और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं से जुड़ा हुआ है। ‘हर घर तिरंगा–तिरंगा यात्रा’ के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता जन-जन तक राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का संदेश पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता हमें अनेक वीरों के संघर्ष और बलिदान से मिली है, इसलिए हमारा कर्तव्य है कि हम उनके आदर्शों को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा तिरंगा हमें देश की एकता और अखंडता के लिए सदैव समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से समाज के हर वर्ग में देश के प्रति गर्व और सम्मान की भावना जागृत हो रही है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घर-घर तिरंगा फहराकर हम अपने वीर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने पूरे देश को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य किया है। नौका तिरंगा यात्रा के माध्यम से जलधारा के बीच तिरंगे की शान को प्रदर्शित करते हुए लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्र के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा देश की आजादी का इतिहास त्याग, संघर्ष और बलिदान की गौरवगाथा है। तिरंगा उन सभी वीरों की स्मृति का प्रतीक है, जिन्होंने राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से परिचित कराना और उसमें राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना पैदा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, डीसीबी चैयरमैन जे.के सक्सेना, पूर्व डीसीबी चैयरमैन उमेश राठौर, ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, चैयरमैन कछला जगदीश लोनिया, चैयरमैन तारा देवी, ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह, चैयरमैन दातागंज नैना गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अनेकपाल सिंह, यादवेंद्र शाक्य, जिला महामंत्री शैलेन्द्र मोहन शर्मा, जिला महामंत्री जोगेंद्र सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष उदयवीर दिवाकर, जिला मंत्री आरती कश्यप, जिला मंत्री विश्वजीत गुप्ता, जिला मंत्री राजवती वर्मा तथा पदाधिकारी, मंडल के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.