छात्र महापंचायत में अधिकाधिक संख्या में भाग लें जेजेपी कार्यकर्ता: अंजनी लढा

ऐलनाबाद , सिरसा 25 अप्रैल ( एम पी भार्गव ) जननायक जनता पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष अंजनी लढ़ा ने ऐलनाबाद हलके के सभी प्रकोष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आगामी 27 अप्रेल को हिसार में प्रस्तावित छात्र महापंचायत में भाग लेने का आह्वान किया है। गुरुवार को जारी बयान में अंजनी लढ़ा ने कहा कि प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम के काफिले को रोककर उन पर हथियार लहराने वाले पुलिस कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई एवं छात्रों के हितों, लोकतांत्रिक अधिकारों एवं न्याय की आवाज़ बुलंद करने संबंधी मुद्दों पर विमर्श एवं आगामी रणनीति तैयार करने को लेकर 27 अप्रेल, सुबह 10 बजे, हिसार के क्रांतिमान पार्क में ऐतिहासिक महापंचायत होगी। उन्होंने कहा कि जेजेपी के शीर्ष नेताओं ने सदैव समाज के सभी वर्गों व हरियाणा के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य किया है मगर हैरानीजनक है कि पूर्व डिप्टी सीएम के काफिले पर भी एक पुलिस कर्मचारी ने हथियार लहराया है जो इस बात को प्रमाणित करता है कि हरियाणा में आज कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से बिगड़ी है। अंजनी लढा ने कहा कि उक्त महापंचायत में पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से उक्त पुलिस कर्मचारी के खिलाफ कड़ा एक्शन लेेने के लिए सरकार पर दबाव बनाएगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.