ऐलनाबाद के गांव किशनपुरा में चाकू से गोदकर बुजुर्ग पिता की हत्या करने के मामले में बेटा चंद ही घंटों में पुलिस गिरफ्त में 

ऐलनाबाद – 25अप्रैल ( एम पी भार्गव ,) बीती रात्रि ऐलनाबाद थाना क्षेत्र के गांव किशनपुरा में रात्रि के समय चाकू से हमला कर बुजुर्ग पिता की हत्या करने के मामले में आरोपी बेटे को ऐलनाबाद थाना पुलिस ने चंद ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए ऐलनाबाद थाना प्रभारी प्रगट सिंह ने बताया कि बीती रात्रि मृतक संतलाल की बेटी अलका रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव साहूवाला प्रथम में शादीशुदा है, बीती रात्रि समय करीब 9:00 बजे उसके चचेरे भाई का फोन आया कि देशराज ने शराब के नशे में लड़ाई झगड़ा कर तुम्हारे पिता संतलाल की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है । हत्या की सूचना मिलते ही वह अपने परिवार सहित गांव किशनपुरा में पहुंची और आस पड़ोस से पता किया तो उन्होंने बताया कि आपके पिताजी को सरकारी अस्पताल ऐलनाबाद में भर्ती करवाया गया । तुरंत प्रभाव से ऐलनाबाद के सरकारी अस्पताल में पहुंचकर देखा तो मेरे पिताजी की डेड बॉडी मोर्चरी में रखी थी और मेरे पिताजी के पेट में चाकू के काफी बड़े बड़े घाव पड़े हुए थे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.