पूर्वी उत्तर प्रदेश में जियो का दबदबा बरकरार, अप्रैल 2025 में जोड़े सबसे अधिक ग्राहक: ट्राई रिपोर्ट
4.20 करोड़ से अधिक ग्राहकों के साथ जियो बना नंबर एक टेलीकॉम ऑपरेटर, 5जी एयर फाइबर में भी अव्वल
लखनऊ: रिलायंस जियो ने एक बार फिर पूर्वी उत्तर प्रदेश के टेलीकॉम बाजार में अपना वर्चस्व साबित किया है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, 30 अप्रैल 2025 तक जियो ने 4.20 करोड़ से अधिक ग्राहकों का आधार बनाते हुए इस क्षेत्र में नंबर एक स्थान बनाए रखा है।
अप्रैल में जोड़े 3.12 लाख से अधिक ग्राहक
रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल माह में जियो ने 3.12 लाख से ज्यादा नए ग्राहक जोड़े, जबकि अन्य प्रमुख कंपनियों को झटका लगा।
- एयरटेल ने खोए लगभग 1.89 लाख ग्राहक
- वोडाफोन आइडिया को नुकसान हुआ 78,436 ग्राहकों का
- बीएसएनएल ने गंवाए 15,902 ग्राहक
पूर्वी यूपी में कुल वायरलेस ग्राहकों की संख्या बढ़कर 10.24 करोड़ हो गई है, जिसमें इस माह 29,446 की वृद्धि दर्ज की गई।
ग्राहक संख्या में जियो सबसे आगे
- जियो: 4.20 करोड़ ग्राहक
- एयरटेल: 3.62 करोड़ ग्राहक
- वोडाफोन आइडिया: 1.60 करोड़ ग्राहक
- बीएसएनएल: 80.65 लाख ग्राहक
इन आंकड़ों से साफ है कि जियो ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एयरटेल से भी बड़ी बढ़त बना रखी है।
5जी एफडब्लूए (एयर फाइबर) में भी जियो सबसे आगे
5जी फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) यानी एयर फाइबर सेगमेंट में भी जियो का बोलबाला है।
- अप्रैल 2025 में जियो ने 44,510 नए ग्राहक जोड़े,
- जबकि एयरटेल केवल 10,459 ग्राहक ही जोड़ सका।
इससे जियो के एफडब्लूए ग्राहकों की कुल संख्या 4.71 लाख पहुंच गई है, जबकि एयरटेल के केवल 70,449 ग्राहक हैं। पूर्वी यूपी में एफडब्लूए के कुल 5.41 लाख ग्राहकों में से 87% जियो के पास हैं।
जियो की बढ़ती ग्राहक संख्या और मजबूत नेटवर्क विस्तार नीति ने इसे पूर्वी उत्तर प्रदेश में न केवल वायरलेस सेवा में, बल्कि 5जी एयर फाइबर क्षेत्र में भी निस्संदेह अग्रणी ब्रांड बना दिया है।
