जावेद अली खान को राष्ट्रपति पदक प्रदान किया गया

सहारनपुर.नागरिक सुरक्षा विभाग में तैनात रहे वैयक्तिक सहायक जावेद अली खान को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति द्वारा गृह रक्षक और नागरिक सुरक्षा सेवा पदक प्रदान किया गया।गौरतलब है कि नागरिक सुरक्षा विभाग में लंबे समय तक अपनी शानदार सेवाएं देने के पश्चात अब जावेद अली खान रिटायर हो गए हैं।राष्ट्रपति द्वारा दिया गया पदक और सम्मान पत्र आज नागरिक सुरक्षा विभाग के कार्यालय में डिप्टी कंट्रोलर कश्मीर सिंह द्वारा प्रदान किया गया।इस मौके पर स्टोर सुपरिंटेंडेंट भूपेंद्र कुमार,कनिष्ठ सहायक दिग्विजय सिंह,नरेन्द्र कुमार और विकास कुमार भी उपस्थित रहे,वहीं जावेद अली खान को मिले इस अवार्ड पर पूर्व मंत्री सरफ़राज़ खान,सदस्य विधान परिषद शाहनवाज़ खान और सपा नेता परवेज़ अली खान ने ख़ुशी ज़ाहिर की और मुबारकबाद पेश की::फ़ैसल खान।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.