- रिपोर्ट: शाहबाज़ खां
Rampur: मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर सोशल मीडिया और कुछ प्लेटफॉर्म पर कथित रूप से फर्जी वीडियो प्रसारित किए जाने के मामले में रामपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने थाना अजीमनगर में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रामपुर पुलिस के अनुसार, जिस वीडियो को जौहर यूनिवर्सिटी का बताकर प्रसारित किया गया, वह वास्तव में अलीगढ़ का बताया गया है। ऐसे में वीडियो को रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी से जोड़कर प्रसारित करना पूरी तरह भ्रामक और गलत है।
पुलिस का कहना है कि मामले में सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, दोषियों की गिरफ्तारी की भी कार्रवाई की जाएगी।
रामपुर पुलिस ने आम जनता, सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं और मीडिया संस्थानों से अपील की है कि किसी भी समाचार या वीडियो को प्रसारित करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि अवश्य करें। भ्रामक और फर्जी खबरें फैलाने से बचें, क्योंकि ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
