Jaswant Singh Murder Case Sirsa : माता-पिता और बहन ही निकले बेटे के कातिल, दामाद से करवाई 6 गोलियां मार कर हत्या
Jaswant Singh Murder Case Sirsa (एम पी भार्गव): सिरसा जिले के गांव खोखर निवासी जसवंत सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पिता जलविंदर सिंह, मां बिंदर कौर और बहन हुसनप्रीत कौर ही जसवंत की हत्या के साजिशकर्ता निकले।
इन्होंने ही प्लानिंग के तहत दामाद और उसके साथियों को उसके घर भेजा। दामाद साथियों संग दीवार लांघर घर में घुसा और सोते साले जसवंत को 6 गोलियां मारी थी।
वीडियो भी था साजिश का हिस्सा –
पुलिस के अनुसार, वीडियो जारी करने वाला नकाबपोश युवक आरोपी गुरजंट (जसवंत का बहनोई) ही था। उसी ने अपने सास-ससुर के बचाव के पक्ष में वीडियो जारी किया था। इसका मकसद था कि वह खुद ही हत्या का अपराध अपने सिर लेना चाहता था, ताकि सास-ससुर तक पुलिस न पहुंचे। वो वीडियो प्लान के तहत ससुर के इशारों पर जारी किया था।
अब तक 7 गिरफ्तार –
अब तक कालांवाली थाना पुलिस ने हत्या के साजिशकर्ता तीनों आरोपी पिता जलविंदर सिंह, मां बिंदर कौर और बहन हुसनप्रीत कौर और हमला करने आए चारों में दामाद आरोपी गुरजंट सिंह (बठिंडा जिले के गांव कामलू निवासी), राजा (बठिंडा जिले के गांव सुखलाड़ी निवासी), मनिंदर उर्फ करण (बठिंडा जिले के गांव कामलू निवासी), (बठिंडा जिले के गांव रामा मंडी निवासी), (बठिंडा जिले के गांव धन सिंह खाना निवासी) को गिरफ्तार कर लिया है। एक और की गिरफ्तारी बाकी है। इनको पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, हत्या मामले में जसवंत की पत्नी जशनदीप कौर के बयान और ठोस सबूत मुख्य आधार बने। पत्नी जशनदीप कौर ने अपने ससुर जलविंदर सिंह का बाई नेम एफआईआर में नाम लिखवाते हुए आरोप लगाया था।
