मोदीनगर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की बैठक, संगठन विस्तार और हिंदू सुरक्षा पर जोर दिया गया

मोदीनगर: गाजियाबाद में आज दिनांक 3 मई 2026 को विकास कुमार गोयल के आवास पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में गौरव राघव ने मुख्य रूप से उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन के विस्तार और मजबूती पर चर्चा करना रहा। इस दौरान विकास कुमार गोयल को मोदीनगर तहसील अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद तथा देवेंद्र कुमार सैन को राष्ट्रीय बजरंग दल का तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
गौरव राघव ने अपने संबोधन में कहा कि देश में राष्ट्रविरोधी ताकतें लगातार सक्रिय हो रही हैं और हिंदू समाज को जागरूक रहने की आवश्यकता है। उन्होंने हिंदू संस्कृति और मान-बिंदुओं की रक्षा पर जोर देते हुए कहा कि संगठन प्रवीण तोगड़िया के नेतृत्व में पूरे देश में हिंदू सुरक्षा कवच के रूप में कार्य कर रहा है।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने हिंदुत्व की रक्षा, बहन-बेटियों की सुरक्षा और समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर देवेंद्र कुमार सैन, सनी सैनी, दीपू सैन और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.