रातभर चला ताबड़तोड़ अभियान, मॉडिफाइड साइलेंसर और ओवरलोड वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 3.20 लाख जुर्माना

सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, नियम तोड़ने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

रामपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने अभियान चलाया। डीएम अजय कुमार द्विवेदी के निर्देशन में परिवहन विभाग की टीमों ने देर रात्रि से सुबह तक सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और ओवरलोड वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश श्रीवास्तव ने थाना टांडा क्षेत्र में एक बुलेट मोटरसाइकिल में मॉडिफाइड साइलेंसर लगा पाए जाने पर उसे सीज कर दिया गया। वहीं तीन अन्य वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगे मिलने पर उनके खिलाफ भी सीज की कार्रवाई की गई। इसके अलावा शाहाबाद मंडी क्षेत्र में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक विशेष रात्रिकालीन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 6 ओवरलोड वाहनों को पकड़ा गया, जिन्हें तत्काल सीज कर दिया गया। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने पर 2 बसों का चालान भी किया गया।
पूरे अभियान के दौरान कुल ₹3.20 लाख का जुर्माना लगाया गया।
जनपद के सभी चेक पॉइंट्स पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और संदिग्ध वाहनों की लगातार जांच की जा रही है।
जिला प्रशासन ने साफ किया है कि मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, ओवरलोडिंग यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.