सूचना प्रवाह चैनल पर मिलेगी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

सरकार और जनता के बीच संवाद का सशक्त सेतु बन रहा सूचना प्रवाह

  • रिपोर्ट: इंतज़ार हुसैन

बदायूं: 10 जुलाई। उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं विकास कार्यों की प्रमाणिक जानकारी आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना विभाग द्वारा अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल सूचना प्रवाह का शुभारंभ किया गया है। इस चैनल के माध्यम से प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों व जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनसामान्य तक पहुंचाई जा रही है।

सहायक निदेशक सूचना आशुतोष चन्दोला ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आधिकारिक यूट्यूब चैनल सूचना प्रवाह के माध्यम से सरकार की उपलब्धियां अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने जनसामान्य से अपील की है कि यूट्यूब पर सूचना प्रवाह चैनल https://www.youtube.com/@SuchnaPravah लिंक देखें व उसे सब्सक्राइव करें तथा इसकी जानकारी दूसरों को भी दें।

उन्होंने बताया कि सूचना प्रवाह उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का आधिकारिक डिजिटल मंच है, जिसके माध्यम से प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं, महत्वपूर्ण निर्णयों, उपलब्धियों, जनहितकारी कार्यक्रमों तथा शासन की विभिन्न पहलों से संबंधित प्रमाणिक, तथ्यपरक एवं त्वरित जानकारी आमजन तक पहुँचाई जाएगी। इसके साथ ही विभाग द्वारा निर्मित वृत्तचित्र, विशेष रिपोर्ट, प्रेरणादायी वीडियो, सरकारी अभियानों तथा महत्वपूर्ण आयोजनों का भी नियमित प्रसारण इस मंच पर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल मीडिया जनसंचार का सबसे प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। ऐसे में सूचना प्रवाह यूट्यूब चैनल सरकार और जनता के बीच संवाद का एक सशक्त सेतु सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि इस मंच के माध्यम से नागरिकों को सरकार की योजनाओं, नीतियों एवं विकास कार्यों की विश्वसनीय और प्रमाणिक जानकारी सरल, सहज एवं आकर्षक स्वरूप में उपलब्ध कराई जा रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.