दलसिंहसराय में जमीनी विवाद को लेकर दो सहोदर भाइयों पर अंधाधुंध फायरिंग

एक की मौत, दूसरा रेफर

( दलसिंहसराय) समस्तीपुर । समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है। थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर वार्ड-24 में जमीनी विवाद को लेकर अपराधियों ने सोये अवस्था में दो भाइयों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दिया। घटना की सूचना पर परिजनों ने जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई वहीं एक जख्मी को गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

मृतक की पहचान सुभाष राय के पुत्र गोविंद राय के रूप में की गई है। वहीं जख्मी मृतक का सहोदर भाई कृष्णमूर्ति है। परिजनों का आरोप है कि अविनाश झा, रजनीश झा, राजू पासवान के द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। बहरहाल दलसिंहसराय थाने की पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। घटना के पीछे एक कट्टे जमीन का विवाद बताया जा रहा है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.